औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: दुर्गा महोत्सव की कलश यात्रा में शामिल होकर पैदल घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को चिकित्सकों ने सैफई रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव निवासी अहिवरन सिंह उर्फ लालू का 13 वर्षीय पुत्र राज रविवार देर शाम दुर्गा महोत्सव की कलश यात्रा में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह कंचौसी गांव से बाजार स्थित अपने घर पैदल लौट रहा था। बिहारीपुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस मौ...