औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: कस्बे में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू हुआ। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। माता के जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। कंचौसी नहर पुल पर मां वैष्णो जनजागरण समिति और लाइनपार में मां दुर्गा जनजागरण समिति की ओर से माता के पंडाल सजाए गए हैं। कलश यात्रा के बाद आचार्यों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन कराकर महोत्सव का शुभारंभ कराया। आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक पंडालों में पूजन, आरती और दुर्गा जागरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्ति में डूबे लोग कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। क...