औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में सोमवार देर रात 14 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मजदूरी कर लौटे पिता ने बेटे को इस हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान सिंह खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार को वह अपने 14 वर्षीय बेटे कोमल के लिए खाना बनाकर मजदूरी करने अछल्दा चले गए थे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर लौटे तो कमरे में जाकर देखा कि कोमल का शव छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की स...