औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के कशेमपुर संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय कशेमपुर की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों स्पर्धाओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय तर्रई की टीमें उपविजेता रहीं। प्राथमिक वर्ग में अदासी के बच्चों ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कशेमपुर, तर्रई और अदासी के साथ प्राथमिक विद्यालय कशेमपुर, अदासी तथा बिलनंदपुर समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, खो-खो तथा अन्य खेलों में अपनी प्रति...