औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। बेला पुलिस ने शनिवार को कन्नौज जिले की सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर 18 वाहनों के चालान किए गए। चालान की राशि करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार, ब्रजानंद व शिव भगवान के साथ आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश ने सीमा से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों के कागजात देखने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर 18 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अनियमितता पर 544 वाहनों का चाला...