Auraiya News: कच्चे मकान में 20 फीट तक धंसी जमीन, 17 वर्षीय शिवम बाल-बाल बचा
औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: अनंतराम क्षेत्र के सोनासी गांव में कच्चे मकान के अंदर अचानक जमीन धंस गई। पानी की बाल्टी लेकर जा रहा 17 वर्षीय शिवम गड्ढे में गिर गया। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने मकान की दूसरी तरफ की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण गड्ढे की गहराई करीब 20 से 30 फीट होने का अनुमान लगा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत है। सोनासी निवासी जितेंद्र कुमार का 17 वर्षीय पुत्र शिवम करीब सात बजे पानी की बाल्टी लेकर कच्चे मकान के अंदर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पैरों के नीचे की जमीन धंस गई और वह गड्ढे में जा गिरा। शिवम ने आवाज लगाई तो परिजन दौड़कर पहुंचे। गड्ढा गहरा होने के कारण शिवम को सीधे बाहर निकालने में परेशानी हुई। परिजनों ने मकान की दूसरी तरफ की दीवार तोड़कर रास्ता बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.