Auraiya News: कक्षा दो की एंजिल बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह में बुधवार को कक्षा दो की छात्रा एंजिल को एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। एंजिल ने विद्यालय की जिम्मेदारी संभालते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की और उनसे अलग-अलग विषयों के सवाल पूछे। इसी कक्षा के छात्र प्रिंस ने मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और प्रदेश के विभिन्न मंडलों के नाम धाराप्रवाह सुनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाध्यापिका की भूमिका निभाते हुए एंजिल ने कक्षाओं की व्यवस्था देखी और विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व, निर्णय लेने और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता विकसित करना था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं छात्रा वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.