औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरम होटल के पास बुधवार को आगे चल रहे कंटेनर में ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और हाईवे कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी परवेज पुत्र भोले ट्रक में शटरिंग का सामान लादकर ओडिशा से गुरुग्राम जा रहे थे। सुंदरम होटल के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान बगल से एक अन्य वाहन निकल रहा था। कंटेनर से दूरी कम होने के कारण परवेज ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सके और पीछे से कंटेनर में जा भिड़े। टक्कर के कारण ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया औ...