औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित क्रॉसिंग पर गुरुवार से पटरी की मरम्मत शुरू हो गई। काम के चलते क्रॉसिंग 22 से 29 अक्टूबर तक बंद रहेगी। इससे बैंक, डाकघर और विद्यालय आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई। वाहन सवारों को पांच से दस किलोमीटर तक अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने त्योहारी कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए रात में रास्ता खोलने की मांग की। समर्पित माल गलियारा (डीएफसी) की ओर से कराए जा रहे कार्य में पटरी की मरम्मत के साथ क्रॉसिंग पर वाहनों के निकलने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी। गुरुवार को क्रॉसिंग पर अवरोधक और जंजीर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे कंचौसी कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। बैंक और डाकघर जाने वाले ...