Auraiya News: कंचौसी क्रॉसिंग पर छठवें दिन भी काम, पांच से दस किमी का फेर
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से सटे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के ट्रैक दुरुस्तीकरण का काम मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी बंद होने से लोगों को पांच से दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ट्रैक का काम लगभग पूरा होने के बाद बुधवार से क्रॉसिंग पर सड़क बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रैक दुरुस्तीकरण के लिए क्रॉसिंग को 22 से 29 अक्तूबर तक आठ दिनों के लिए बंद किया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों और वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन सवार परजनी, बिझाई और दिबियापुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। औरैया, रसूलाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद समेत विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.