औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: जिले में 371.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन और विश्रामगृह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। परियोजना में कार्यालय और विश्रामगृह के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था भी की गई है। निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया है। मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित सैनिक पुनर्मिलन समारोह से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आठ जिलों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।नवनिर्मित भवन से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को विभागीय काम कराने, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने तथा अपनी समस्...