Auraiya News: औरैया में 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, डेढ़ दर्जन किसानों के खेतों की सिंचाई ठप
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: आलू और लहसुन की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में कुसमरा गांव के करीब डेढ़ दर्जन किसान सिंचाई के संकट से जूझ रहे हैं। गांव में नलकूप का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिन से फुंका पड़ा है। बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और बीआर नंबर जारी होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। नलकूप बंद होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों को बुवाई प्रभावित होने के साथ खड़ी फसलों की देखभाल की चिंता सता रही है। अछल्दा उपकेंद्र के रुरुगंज फीडर के अंतर्गत कुसमरा गांव में किसान विजय करन सिंह के खेत में नलकूप लगा है। इससे आसपास के करीब डेढ़ दर्जन किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। करीब 20 दिन पहले नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से नलकूप बंद है और उससे जुड़े किसानों की सिंचाई बाधित है।
ट्रांसफार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.