औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: करीब दस वर्ष पहले मौत हो जाने के बावजूद परिवार रजिस्टर में मां और भाभी का नाम जीवित दर्ज होने का मामला सोमवार को अजीतमल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। फरियादी ने इसे ठीक कराने की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में जमीन पर कब्जा, बिजली कनेक्शन का लोड कम कराने और राजस्व संबंधी मामलों समेत कुल 203 शिकायतें आईं, जिनमें 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। यदवंशपुर ग्राम पंचायत के खुदारामपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनकी मां रामश्री और भाभी अनोखी देवी की करीब दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, लेकिन दोनों के नाम अब भी परिवार रजिस्टर में जीवित दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: साहब! बिजली विभाग के इंजीनियर उनकी नहीं सुनते उन्होंने रिकॉर्ड दुरुस्त...