औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: ऐरवा कटरा, संवाददाता। घर का पूरा पता याद नहीं था, लेकिन बार-बार सिर्फ एक गांव का नाम दोहरा रही आठ वर्षीय मासूम दुर्गा आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों की संवेदनशीलता की बदौलत अपने परिवार तक सकुशल पहुंच गई। रास्ता भटककर कई किलोमीटर दूर ग्राम जरैला पहुंची बच्ची को ऐरवा कटरा पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिला दिया। बेटी को सुरक्षित देखकर परिवार की आंखें भर आईं। जानकारी के अनुसार ग्राम भैदपुर निवासी अमित सक्सेना अपनी पत्नी रेखा और बच्चों के साथ हरियाणा के पंचकूला से पैतृक गांव आए हुए थे। गुरुवार को उनकी आठ वर्षीय पुत्री दुर्गा अचानक रास्ता भटक गई और परिवार से बिछड़कर ग्राम जरैला पहुंच गई। बच्ची के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

दुर्गा का गांव का नाम दोपहर करीब 12 बजे ज...