औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: हैदरपुर गांव के पक्का तालाब पर लगे पारंपरिक मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो ग्रामीणों ने घरेलू जरूरत का सामान खरीदा। खिलौनों, खेलकूद के सामान और मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही रही। तेरस और चौदस की तिथि पर लगने वाला यह मेला सेंगर नदी क्षेत्र के प्रमुख मेलों में गिना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेले की परंपरा करीब तीन सौ वर्ष पुरानी है। पक्का तालाब पर लगने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। मेले में अलीपुर, ततारपुर, चपटा, उच्चा, बेलझार, सुर्जनपुर और बिरुहनी सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। परिवार के साथ आए बच्चों का आकर्षण झूलों और खिलौनों की दुकानों की ओर रहा। लोगों ने मिट्टी के बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं ...