Auraiya News: औरैया में हैंडपंप तोड़कर प्रतीक्षालय में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: बिधूना मार्ग पर सिरयावा मोड़ के सामने शुक्रवार रात एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगा सरकारी हैंडपंप तोड़ते हुए यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। टक्कर से प्रतीक्षालय का एक खंभा और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हैंडपंप टूटने से आसपास के लोगों और राहगीरों के लिए पानी की परेशानी खड़ी हो गई। शुक्रवार रात करीब दस बजे बस सिरयावा मोड़ के सामने पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रतीक्षालय की ओर चली गई। बस पहले सरकारी हैंडपंप से टकराई और उसे तोड़ते हुए प्रतीक्षालय में जा घुसी। टक्कर से प्रतीक्षालय को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, बस अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हैंडप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.