Auraiya News: औरैया में हाईवे किनारे घर में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड नेशनल हाईवे किनारे बसंत पंप के समीप शनिवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बसंत पंप के समीप रहने वाले 60 वर्षीय सतीश का शव सुबह परिजनों ने घर में लटका देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और शव नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पथरिया में फंदे पर मिले शव की शिनाख्त, कानपुर देहात का था युवक पुलिस मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.