औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: रबी की बुआई के बीच किसानों को डीएपी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सरकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से वितरण प्रभावित है तो दूसरे केंद्रों पर सर्वर की समस्या आड़े आ रही है। सोमवार को नेविलगंज स्थित इफको केंद्र पर सुबह से किसानों की कतारें लगी रहीं। यहां करीब 250 किसानों को टोकन दिए गए, लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक सिर्फ 65 किसानों को खाद मिल सकी। वहीं, बैसोली पीसीएफ केंद्र पर सर्वर नहीं चलने से किसान खाद नहीं ले सके। नेविलगंज स्थित इफको केंद्र पर रविवार को डीएपी की 2100 बोरियां पहुंची थीं। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह से ही किसान केंद्र पर जुटने लगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सचिवों की हड़ताल, नहीं मिल रही खाद खाद लेने वालों की भीड़ बढ़ने पर केंद्र संचालक भूपेंद्र कुमार ने व्यवस्था बनाने के लि...