औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं से रास्ते में अभद्रता और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पहुंचे एक छात्रा के भाई से भी आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, बुधवार को कक्षा नौ की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में बाग के पास दो लोगों ने छात्रा और उसकी सहेलियों से अभद्रता व गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बात नहीं करने पर किशोरियों को पीटा, दो पर केस जानकारी मिलने पर छात्रा का भाई मौके पर पहुंचा और उसने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दोनों उसके साथ भी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की कोशिश ...