Auraiya News: औरैया में स्कूल जा रहे कक्षा दो के छात्र के अपहरण में चार पर मुकदमा
औरैया, सितम्बर 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के दिलीपपुर गांव से शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकले कक्षा दो के नौ वर्षीय छात्र को बाइक पर बैठाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। छात्र की मां की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एरवाकटरा थाना क्षेत्र में आरोपियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मामला सामने आया। दिलीपपुर गांव निवासी रश्मि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा शौर्य कक्षा दो का छात्र है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से पैदल निकला था। विद्यालय घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर है। दोपहर करीब एक बजे एरवाकटरा थाने से परिजनों को सूचना मिली कि दो बाइक सवारों का किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.