औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: दीपावली पर पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं होगा। आवश्यक अनापत्तियों और निर्धारित औपचारिकताओं की जांच के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार को समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस जारी करने से लेकर दुकानों के संचालन तक किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने पटाखों की बिक्री, भंडारण और आतिशबाजी से संबंधित लाइसेंस निर्गमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से मिलने वाली अनापत्तियों का परीक्षण किए बिना किसी भी दशा में लाइसेंस जारी न किया जाए। यह भी पढ़ें- Roorki News: खुले स्थानों पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें, अवैध भंडारण पर होगी का...