Auraiya News: औरैया में साहब, बाजार में दुकान लगाने के नाम पर हो रही वसूली रुकवा दीजिए
औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: साहब, गांव में दशकों से बुधवार और शनिवार को बाजार लगता है। कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और बाजार में दुकान लगाने वाले गरीब दुकानदारों से अवैध वसूली भी कर रहे हैं। रुपये देने से मना करने पर डराया-धमकाया जाता है और आगे से दुकान नहीं लगाने देने की धमकी दी जाती है। इसे रुकवा दीजिए। शनिवार को अयाना थाने में आयोजित समाधान दिवस में राजवीर कुमार ने डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती के सामने यह फरियाद रखी। डीएम ने मामले की जांच के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजकर शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। राजवीर कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि साहब अयाना गांव की गाटा संख्या 1151 क में मवेशीखाना, ख में आबादी और ग में मदरसा की भूमि दर्ज है। इस क्षेत्र में कई दशक से बुधवार और शनिवार को साप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.