Auraiya News: औरैया में सांप से स्टंटबाजी पड़ी भारी, अंगूठे में तीन बार डसा
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: सांप के साथ स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। रेलवे लाइन के पास मिले सांप को पकड़कर स्टेशन की ओर छोड़ने जा रहा युवक वीडियो बनाने के दौरान उसके मुंह में अंगूठा डालने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके अंगूठे को जकड़ लिया। अंगूठा छुड़ाने के प्रयास के दौरान सांप ने युवक को करीब तीन बार डस लिया। सराय बाजार निवासी करीब 25 वर्षीय ऋषि पोरवाल ने गुरुवार शाम रेलवे लाइन के पास एक दुकान से निकल रहे सांप को पकड़ लिया। वह सांप को लेकर स्टेशन की ओर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में युवक सांप के साथ स्टंट करने लगा। बताया गया कि वीडियो बनाने के लिए उसने अपना अंगूठा सांप के मुंह में डाल दिया। इसी दौरान सांप ने अंगूठे को जकड़ लिया。
घटना का विवरण युवक ने सांप का जबड़ा खोलकर अंगूठा छुड़ाने का प्रयास किया तो सांप ने दोबारा हमला कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.