औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: सहार के पूर्व ब्लाक प्रमुख आछे लाल वर्मा के पुत्र रविन्द्र राजपूत उर्फ रवि को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास में आयोजित समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रविदास मल्होत्रा ने की। मनोनयन पर मनोरमा द्विवेदी, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, रानू पालीवाल, अरविन्द यादव, अनवर कुरेशी, मूलचंद्र पाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...