औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दो माह पहले मकरंदपुर मोड़ के पास हुआ था हादसा

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में करीब दो माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौका एवं दुर्घटना का विवरण फफूंद थाना क्षेत्र के पूर्वा आशा गांव निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मई 2026 को उनके पति सुरेंद्र सिंह अपने साथी देवेंद्र सिंह के साथ बाइक से रजपुरा जा रहे थे। मकरंदपुर मोड़ के पास चिमकुनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक न...