औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: दिबियापुर में गुरुवार शाम सड़क पर गिरे पास के ही एक गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दिबियापुर से सटे गांव बख्तावरपुर निवासी बुजुर्ग बलवीर सिंह किसी काम से शाम को साइकिल से दिबियापुर बाजार आए थे। काम खत्म करने के बाद में साइकिल से गांव वापस जाने के लिए निकले तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ी और वे सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलवीर सिंह के परिजन भी घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...