Auraiya News: औरैया में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दुकान में घुसा लोडर
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चौराहे के पास सोमवार को अनियंत्रित लोडर ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। इसके बाद लोडर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को मौके से पकड़ लिया। दयालपुर मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय मिथुन और 21 वर्षीय आसिफ खानपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अनियंत्रित लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर पास स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है। कोतवाली प्रभारी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.