औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: शहर के पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप गुरुवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी 33 वर्षीय लोकेश मिश्रा उर्फ पुच्ची गुरुवार सुबह जेसीज चौराहे के पास फुटपाथ पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।...