औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: बरौना कलां गांव में आयोजित रामलीला में संजीवनी लाने, मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेघनाद वध के दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। देर रात तक ग्रामीण मंचन का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं ड्रोन पायलट रंजना पाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। संबोधन में कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में लक्ष्मण को लगी शक्ति, श्रीराम का विलाप देख भावुक हुए दर्शक रामलीला जैसे आयोज...