Auraiya News: औरैया में शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिला शिक्षकों का सम्मान
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: भारतीय स्टेट बैंक की होमगंज स्थित मुख्य शाखा में महिला शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिला शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षित करने और समाज निर्माण में शिक्षिकाओं की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसबीआई इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है। महिला शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए शिक्षा की नींव मजबूत करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना मुख्य प्रबंधक पीसी श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.