औरैया, नवम्बर 25 -- Auraiya News: तिलक महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई कूटा की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह का प्रथम बार महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। फुपुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की सभी शिक्षक संघ इकाइयों में जाकर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करने का आश्वासन दिया। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को एकत्र कर उनके समाधान के लिए संगठन स्तर से प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।बैठक में हाल ही में लखनऊ में आयोजित प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय क्रमिक धरने पर भी चर्चा हुई। पदाधि...