Auraiya News: औरैया में शिकायतों के निस्तारण में औरैया पुलिस प्रदेश में अव्वल
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में औरैया पुलिस ने अक्टूबर की प्रदेश रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई का मूल्यांकन किया। जिला स्तर की रैंकिंग के साथ थाना स्तर पर भी औरैया के नौ थाने पहले स्थान पर रहे। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, बिधूना, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, फफूंद और महिला थाने को शिकायतों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई के लिए पहली रैंक मिली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन जनसुनवाई और समाधान दिवस के माध्यम से मिली शिकायतों के साथ उच्चाधिकारियों की ओर से भेजे गए प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।पुलिस यह भी पढ़ें- Balrampur News: आईजीआरएस रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.