औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: शिकायतों के समाधान के लिए फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मामलों को अनावश्यक लंबित रखने के बजाय जांच कर समय पर कार्रवाई की जाए। शनिवार को कोतवाली औरैया में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके की जांच जरूरी हो, उनमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से पहुंचें। शिकायतकर्ता की समस्या समझकर नियमानुसार समाधान किया जाए।जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने को कहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महराजग...