औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के तहत नाई ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों के चयन के लिए 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार होगा। इसका आयोजन दिबियापुर रोड पर लखन वाटिका के निकट स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देशों के क्रम में योजना के तहत ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। इसी क्रम में नाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में होगा। चयन समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर स्वयं उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...