औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा वर गांव निवासी विवाहिता की मौत के बाद मंगलवार शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पति ने पत्नी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस पति को हिरासत में लेकर चली गई। इस दौरान दोनों छोटे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग पर मायके और ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। फिरोजाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी 28 वर्षीय बेटी अंजू की शादी करीब छह वर्ष पहले पुर्वा वर गांव निवासी रामलखन के बेटे धीरेंद्र कुमार के साथ की थी। दंपति की चार वर्षीय बेटी और आठ माह का बेटा है। रविवार देर रात अंजू की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रुरुगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से बिधूना सीएचसी भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों न...