औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरैया के समीप गुरुवार दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। कानपुर देहात के गांव कसोलर निवासी 65 वर्षीय रमाकांत पुत्र उमाशंकर अपनी 60 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ बाइक से औरैया आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरैया के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद दोनों को चिचौली भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...