Auraiya News: औरैया में लगातार बारिश में इंटर कॉलेज के जर्जर कमरे की छत ढही, बड़ा हादसा टला
औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर के बरकी टोला स्थित करीब 75 वर्ष पुराने श्री राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के जर्जर भवन का एक कंडम कमरा बुधवार रात भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय विद्यालय में कोई छात्र, शिक्षक या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुके भवन के पिछले हिस्से का कंडम कमरा अचानक धराशायी हो गया। छत गिरने के साथ ही आसपास की दीवारों में भी गहरी दरारें आ गईं, जिससे भवन के अन्य हिस्सों की मजबूती को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त भवन का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। लगातार बारिश के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.