Auraiya News: औरैया में रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी लेखपाल निलंबित
औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: तहसील दिवस में मिली शिकायत के बाद दोवामाफी क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल पवन यादव को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में कार्य के प्रति लापरवाही, अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना संबंधी टिप्पणियां किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम दोवामाफी निवासी पुष्पा देवी सविता ने जिलाधिकारी बृजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने गांव में खरीदे गए आवासीय प्लाट के दाखिल-खारिज के लिए चकबंदी लेखपाल पवन यादव को छह हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद दाखिल-खारिज की कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
जांच प्रक्रिया शिकायत को गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.