Auraiya News: औरैया में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर सरदार पटेल को किया नमन
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: पीबीआरपी एकेडमी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षकों ने देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ललित पांडेय, प्रबंधक दिनेश पांडेय, डायरेक्टर एम.ए. रोम्मी, प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार और उप प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पटेल के आदर्श अपनाने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.