औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: अछल्दा विकासखंड के नगला भगत गांव में शुक्रवार को महारानी अवंती बाई लोधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने घसारा को 22 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रामगढ़ के खिलाड़ी नंदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 12 ओवर के सेमीफाइनल मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 106 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घसारा की टीम निर्धारित 12 ओवर में 84 रन ही बना सकी और मुकाबला 22 रन से हार गई。

मैच का प्रदर्शन रामगढ़ की ओर से खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन किया। घ...