औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: उच्च न्यायालय की ओर से जारी न्यायिक अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में जिले के मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण और परिवार न्यायालय में बदलाव हुआ। अभिकरण के पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार प्रथम का मुजफ्फरनगर स्थानांतरण किया गया। वहीं, परिवार न्यायालय में प्रवेद कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी सूची के अनुसार, औरैया के मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी एवं जिला जज रजनीश कुमार प्रथम को मुजफ्फरनगर के मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण में भेजा गया। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में तैनात पीठासीन अधिकारी खली कुजममा को औरैया की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही परिवार न्यायालय में प्रवेद कुमार शर्मा की तैनाती की गई। वह इससे पहले इलाहाबाद में तैनात थे। औरैया में न्य...