औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह (भूरूपुर) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल भतीजे को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे उनका भतीजा अंकित दोहरे पुत्र श्याम सुंदर फूटे कुआं से खरीदारी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के पास जयवीर पुत्र दुलारे और उसके रिश्तेदार शिवम ने अंकित को रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की।

हमले में चाचा-भतीजे घायल अंकित ने घर पहुंच...