Auraiya News: औरैया में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची पर 30 आपत्तियां
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए औरैया जिले में प्रस्तावित 58 केंद्रों की सूची पर करीब ढाई दर्जन आपत्तियां आई हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति इनका जिला स्तर पर निस्तारण करेगी। समिति की समीक्षा के बाद तय होगा कि प्रस्तावित सूची में किन विद्यालयों को बरकरार रखा जाएगा और कहां बदलाव की जरूरत है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची छह नवंबर तक जारी होनी है। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जिले के 58 विद्यालयों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित सूची 26 अक्तूबर को वेबसाइट पर जारी की गई थी। सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान करीब 30 आपत्तियां प्राप्त हुईं। अब समिति के सामने आपत्तियों में उठाए गए बिंदु और उनसे जुड़े अभिलेख रखे जाएंगे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.