Auraiya News: औरैया में मुहब्बत शाह बाबा का 43वां उर्स आज से, तैयारियां तेज
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: अटसू रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के सामने हजरत सैय्यद मुहब्बत शाह बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय 43वां उर्स रविवार को आज से शुरू होगा। 25 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले आयोजन में धार्मिक तकरीरें, सूफियाना कव्वाली और कुल शरीफ होगा। अकीदतमंदों के आगमन को लेकर उर्स कमेटी ने तैयारियां तेज कर दीं। उर्स कमेटी के अध्यक्ष सुलेमान खान ने बताया कि 26 और 27 अक्टूबर को कव्वाली की विशेष महफिलें सजेंगी। इनमें विभिन्न शहरों से आए कव्वाल प्रस्तुति देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।शनिवार दोपहर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने सैय्यद बाबा मैदान पहुंचकर उर्स मेले में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों की स्थिति देखी और दुकानदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.