Auraiya News: औरैया में मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए ले गए विवाहिता का शव
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। मामले में पुलिस को अभी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। दोनों मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के बिलाहटी गांव निवासी जोर सिंह राजपूत की बेटी कामिनी की शादी 24 अप्रैल 2012 को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी विनय राजपूत के साथ हुई थी। मंगलवार देर शाम कामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद पति समेत अन्य ससुरालीजन मौके से चले गए थे। मायके पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.