Auraiya News: औरैया में मां का इलाज कराने गए युवक के घर से जेवर चोरी का आरोप
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के सेऊपुर गांव में मां का इलाज कराने अस्पताल गए युवक ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। युवक ने अपने भाई और भतीजे पर आरोप लगाते हुए यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताते हुए चोरी की घटना को संदिग्ध माना है। भदसान चौकी क्षेत्र के सेऊपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र तुलाराम रैदास ने बताया कि उनकी मां वीरनवती बीमार थीं। आरोप है कि अन्य चार भाइयों ने उनका इलाज कराने से मना कर दिया। इस पर वह 20 अक्टूबर को पत्नी रेखा के साथ मां को लेकर चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल गए थे।संतोष के मुताबिक, 21 अक्टूबर को घर लौटने पर मां के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से चांदी की पायल और तोड़िया गायब थीं। इसके बाद वह घर में ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.