औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए जारी सामुदायिक निवेश निधि से एक करोड़ 61 लाख 91 हजार 806 रुपये की कथित निकासी की जांच करने आई लखनऊ की दो सदस्यीय टीम पड़ताल कर लौट गई है। शिकायत में आरोप है कि निष्क्रिय समूहों को नियमों के विरुद्ध रकम भेजी गई और बाद में उसकी निकासी कर ली गई। मुख्य विकास अधिकारी आरएस गौतम ने बताया कि टीम ने जिले में जांच-पड़ताल की है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यालय ने 16 अक्तूबर को औरैया के उपायुक्त स्वत: रोजगार को पत्र भेजा था। इसमें वित्तीय अनियमितता की शिकायत के तीन बिंदुओं पर आख्या मांगी गई थी। अभिलेखों और मौके की जांच के लिए मिशन प्रबंधक (प्रभारी) नंदकिशोर साह और मिशन प्रबंधक हरेंद्र सिंह को स...