Auraiya News: औरैया में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, मारपीट का आरोप
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: सोशल मीडिया पर रविवार शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक अन्य महिला भी युवक का साथ देती नजर आ रही है, जबकि एक महिला बीच-बचाव का प्रयास करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर के गांव ककरैया का है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में ककरैया निवासी सुशीला देवी पत्नी बृजकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को वह अपने प्लॉट पर पहुंचीं तो कुछ लोग वहां नींव भरने का काम कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की।
घटना का विवरण पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.