औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, फफूंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मानेपुर निवासी 35 वर्षीय रोहित के खिलाफ दिबियापुर थाने में महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब 3:20 बजे ग्रीन वैली स्कूल से सौ मीटर पहले घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्द...