औरैया, नवम्बर 22 -- Auraiya News: आर्यनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में चल रहा गायत्री महायज्ञ, संगीत प्रवचन एवं संस्कार महोत्सव रविवार को महापूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में औरैया नगर, आसपास के गांवों और अन्य जिलों से श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्णाहुति के दौरान साधकों को नियमित गायत्री उपासना, साधना, अंशदान और समयदान का संकल्प कराया गया। प्रत्येक साधक ने एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का भी संकल्प लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पुंसवन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत और गुरुदीक्षा सहित विभिन्न संस्कार कराए गए। आचार्यों ने युग निर्माण योजना पर विचार रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण म...